UP Weather : मानसून का असर, 8 सितंबर तक 40 जिलों में वर्षा, आज 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मेघ गर्जन-वज्रपात, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : मानसून के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। यूपी मौसम ने आज बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान बादलों की आवाजाहीऔर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वही प्रदेश के 25 जिलों में भी बौछार पड़ सकती है।इसके बाद गुरूवार से 9 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और चमकने की भी प्रबल संभावना है।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी की 1-2 जगह पर तेज बारिश और बिजली गिरने के भी आसार है। बुधवार को बांदा, वाराणसी,सोनभद्र, चित्रकूट, कौशांबी, अयोध्या, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बलिया, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, हमीरपुर, महोबा, झांसी,आजमगढ़ और ललितपुर के आसपास इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।आगरा में 8 -9 सितंबर  बारिश होने की संभावना है। आज और कल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वाराणसी में 8 से 11 सितंबर से तक  अच्छी बारिश के आसार हैं।इसके बाद 15 सितंबर तक यहां के इलाकों से मौसम रिटर्न हो जाएगा।

8 सितंबर तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने 8 सितंबर तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, औरेया, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में मेघ गर्जन, वज्रपात एवं भारी बारिश की आशंका है। 7 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के बारिश और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।वही 8 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश

  • यूपी में आज बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, इटावा, औरैया, कन्नौज, कुशीनगर, देवरिया में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है ।
  • झांसी, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर, नगर, उन्नाव, लखनऊ, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
  • अयोध्या, अंबेडकर नगर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर में लगभग सभी स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय लखनऊ, सतना होते हुए रायपुर होते हुए लो प्रेशर एरिया बनता जा रहा है।आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट पर भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश भर में कई जगह पर बारिश होगी। बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सटे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश तो लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा और आसपास के जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।आगामी सप्ताह भर प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्य बरसात की संभावना बने रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews