UP Weather : फिर बदलेगा मौसम, 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश के संकेत, जानें हफ्ते का हाल

up weather today

UP Weather Update Today : होली से पहले उत्तर प्रदेश के मौसम के मिजाज बदले बदले से नजर आ रहे है। कभी तेज हवा तो कभी तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वही अगले 24 घंटे में नए सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश के संकेत मिल रहे है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और कहीं कहीं हल्की बारिश होगी।लेकिन होली के बाद एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी अपना असर दिखाएगी।

नए सिस्टम से फिर बिगड़ेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके असर से 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के संकेत है। विभाग की मानें तो एक मध्यम तीव्रता वाला पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है, जो पंजाब और उत्तरी हरियाणा के आस-पास के हिस्सों में एक चक्रवात को सक्रिय करेगा, जिसके प्रभाव से 28 फरवरी और 2 मार्च के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।

होली से पहले बारिश के संकेत

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिण राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी समेत कई आसपास के जिलों में हल्‍की बारिश के आसार है, अनुमान है कि होली से पहले हल्‍की बारिश हो सकती है।

जानिए यूपी के जिलों का हाल

  1. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को सबसे गर्म दिन रहने वाला है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
  2. कानपुर और वाराणसी का भी तापमान आज 32 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा।कानपुर में भी तापमान 32—33 डिग्री के बीच रहेगा।
    झांसी और आगरा में 33 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया जाएगा।
  3. प्रयागराज की तो यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
  4. सोमवार को मेरठ में तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  5. नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है>नोएडा और गाजियाबाद में तेज धूप होने से गर्मी का असर दिख सकता है।
  6. गाजियाबाद का तापमान 16 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
  7. नोएडा में तापमान 15 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मार्च में तेज गर्मी, फसलों को होगा नुकसान

पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद तापमान में फिर इजाफा होगा और गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, इससे फसलों को भी नुकसान हो सकता है। ज्यादा ताप के कारण फसलें समय से पहले पक सकती हैं, इससे गेहूं की फसल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा।चुंकी IMD पहले ही इस बार रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की संभावना जता चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews