
UP Weather Alert Today : मानसून ट्रफ के चलते आज 10 सितंबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार है। आज रविवार को पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी यूपी में इस दौरान कुछ ही स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। यूपी मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में भारी बारिश तो 26 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, मानसून के बादल लगातार बने हुए हैं और अगले सप्ताह तक इसी तरह मानसूनी वर्षा का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं पूरे क्षेत्र में अच्छी बारिश करवा सकती है।
अगले हफ्ते एक्टिव होगा नया सिस्टम
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार है।14 सितंबर तक एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है, जिसके चलते राज्य में एक बार फिर से मानसून को सक्रिय बढ़ सकती है। इसके प्रभाव से सितंबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में अच्छी बारिश हो सकती है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग की मानें तो रविवार सोमवार और मंगलवार को यूपी के कई इलाकों में वज्रपात और बारिश देखने को मिल सकती है।अगले 5 दिनों तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
10 और 11 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों में बारिश हो सकती है। दोनों ही दिन कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है।11, 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बरिश और वज्रपात होने की संभावना है। वही 13 और 14 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश हो सकती है।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और हरदोई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- रामपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली में मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट है।
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय है। औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, रायसेन, उमरिया, अंबिकापुर, जमशेदपुर और दीघा से होकर गुजर रही है। जो पूर्व में दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक जाती है।वही दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाएं अब मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित है, जो समुद्र तल से 7.6 KM ऊपर तक फैला हुआ है, और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है, जिसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के साथ पश्चिमी यूपी में भी बारिश की संभावनाएं बन रही है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

