UP Weather: प्रदेश से मानसून विदा, तापमान में परिवर्तन, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather,

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गए है। गुलाबी ठंड की आहट के साथ अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है हालांकि मौसम विभाग ने अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रात के तापमान में गिरावट के आसार जताए है।आज मंगलवार को यूपी के पश्चिमी हिस्से में कहीं कहीं बादल छा सकते है, बाकी मौसम साफ रहेगा। 11 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।फिलहाल 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 12 अक्टूबर को भी कही भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 13 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ रहने के आसार है। ऐसे ही 14 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं है। 15-20 अक्टूबर के बाद ठंड का असर तेज हो सकता है। अधिकतम तापमान स्थिर तो न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। आज मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस से बीच रहने का पूर्वानुमान है.

इस साल का बारिश का आंकड़ा

इस साल प्रदेश में मानसून सीजन में जून से सितंबर माह के बीच प्रदेश में 569.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकी प्रदेश में 799.2 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, जो कि तय आंकड़े से 29 फीसदी कम है।इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम तो पश्चिमी भाग में ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। पश्चिमी यूपी में 3 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. यहां औसतन 672 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, जबकि इस सीजन 693.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।प्रदेश में 746.2 मिमी बारिश मानसून सीजन में होती है, जबकि इस बार 619.3 मिमी बारिश ही हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews