UP Weather : आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश-तेज हवा, 1 दर्जन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

cg weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में आज से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को कई जिलों में लू तो कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश होने के आसार है।यूपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार की रात से ईरान और इराक से होते हुए पंजाब-हरियाणा की ओर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 20 अप्रैल से प्रदेशभर के तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

इन जिलों में लू का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ जिलों में हीटवेव यानी लू की चेतावनी जारी की है।  विभाग ने रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जालौन, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार जताए हैं।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से लेकर 20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसमी बदलाव देखने को मिलेंगे। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मध्य के कुछ जिलों में बुधवार को आंधी के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

जानिए जिलों का हाल

  1. पूर्वी उत्तर प्रदेश 18 और 19 अप्रैल को गर्मी से प्रभावित हो सकता है। यूपी में 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान है।
  2. लखनऊ में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही 20 अप्रैल को बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार है।
  3. मंगलवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाने का अनुमान जताया गया है। 30 अप्रैल को राजधानी में 46 डिग्री तापमान पहुंचने का अनुमान है।
  4. नोएडा और गाजियागाद में तेज गर्मी का असर दिखने का अनुमान है। बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद में एक बार फिर बादलों का असर और कुछ स्थानों पर बारिश के आसार है। दोनों शहरों में 28 से 30 दिसंबर तक अधितम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार करने का अनुमान है।
  5. गोरखपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने के आसार है। जिले में करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वाराणसी समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews