UP Weather :बदला मौसम, छाएंगे बादल, 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, आंधी-तेज हवा की चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। यूपी मौसम विभाग ने आज लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। वही 28 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। वही प्रदेश के पूर्वी जिलों में सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर कानपुर, वाराणसी, झांसी, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में बारिश हो सकती है, इसके बाद 29 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे फिर मौसम में बदलाव आएगा।

जानें अपने जिलों का हाल

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आयोध्या में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।वही झांसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।नोएडा और गाजियाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गोरखपुर में सोमवार को तेज बारिश का अनुमान है।  जिले में इस पूरे सप्ताह बादल और बारिश का असर शहर में दिखेगा।

मई में भी जारी रहेगी बारिश

यूपी मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई को राजधानी और गोरखपुर में तेज बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर शुरू होने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, एनसीआर के अन्य इलाके और पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल को गरज के साथ बारिश का अनुमान है। वही 3 मई को भी बारिश हो सकती है। अप्रैल अंत तक पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश का अनुमान है। ऐसी स्थिति में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. कानपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और रायबरेली हैं। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  2. लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, कौशांबी, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, अयोध्या और रायबरेली में गरज और चमक के साथ बारिश की चेतावनी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews