UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, छाएंगे बादल, कोहरा-धुंध, जानें IMD का पूर्वानुमान

UP Weather,

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं धुंध तो कहीं कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। वही कहीं कहीं बूंदाबांदी का भी असर देखने को मिल रहा है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक राज्य में ठंड से राहत मिलने की संभावना है।वही आज लखनऊ समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। वही बादल छाने के साथ कोहरे का भी असर दिखेगा।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में हल्की धुंध देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।नोएडा गाजियाबाद 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से स्थिति में दिन के तापमान में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान पर भी इसका असर पड़ेगा।यह बदलाव गेहूं और तिलहन की फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा।वही पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण बादल छाए रहेंगे और कोहरे का असर दिखेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मेरठ,गाजियाबाद और लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वही 15 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय आसमान में धुंध देखने को मिलने के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

धुंध जैसी स्थिति बरकरार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में दिन व रात का तापमान लगातार बदल रहा है। गोरखपुर में फॉग जैसी स्थिति अभी भी बरकरार है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं के कारण लोगों को फॉग जैसी स्थिति से राहत मिल सकती है। वहीं, शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews