
UP Weather Update Today : एक तरफ मानसून की विदाई अंतिम पढ़ाव पर है, वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 8 से लेकर 13 अक्टूबर तक भी कही बादल गरजने और बिजली गिरने की कोई चेतावनी नहीं जारी की है। आज 8 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है हालांकि 9-10 अक्टूबर को कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।इस दौरान तापमान में भी बदलाव आ सकता है।
9-10 को बारिश के आसार
यूपी मौसम विभाग की मानें तो 10 अक्टूबर को यूपी के पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 11 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा अगले 24 घंटे में एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार-बुधवार के बाद फिर मौसम बदलने का पूर्वानुमान है।गोरखपुर में 10 अक्तूबर को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार है।15-20 अक्टूबर के बाद गुलाबी ठंड की दस्तक होने का अनुमान है।
पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज 8 अक्टूबर को प्रदेश में कही भी बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन 9 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है, वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इसके बाद 10 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।इस दौरान दोनों ही हिस्सों में कही भी बादल गरजने और बिजली गिरने की कोई उम्मीद नहीं है। मंगलवार बुधावार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके बाद 12- 13 अक्टूबर के बाद यह सिलसिला थम जाएगा और तापमान में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

