UP Weather : मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, 27 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : मई के महीने में उत्तर प्रदेश में मौसम बार बार बदल रहा है। मानसून की दस्तक से पहले ही राज्य में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई और आज शुक्रवार को भी वेस्ट यूपी में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आज करीब 25 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 25-26 मई तक मौसम के यूहीं रहने के संकेत है। इधर, मध्य यूपी और ईस्ट यूपी में अगले 3 दिन तक हीटवेव चलने का अनुमान जताया है।

26 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। 20-21 मई को भी मौसम शुष्क ही रहेगी, लेकिन प्रदेश में 22 से फिर बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा, जो 26 मई तक रहने के आसार हैं।  22 और 23 मई को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार हैं।वही 24 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण तपन कम होगी और पारे में गिरावट के भी आसार हैं।वही प्रदेश के कुछ पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के साथ मध्य प्रदेश से सटे हुए जिलों में गर्म हवाओं के साथ 21 मई तक लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को राज्य के आंचलिक इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। आज लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी  चल सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगले 3 दिन प्रदेश में तमाम हिस्सों लखनऊ, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, आगरा, बरेली, गोरखपुर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। आज तेज हवाएं चल सकती हैं। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा और आज तेज हवाएं चल सकती हैं। मेरठ में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

इन 27 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है।प्रदेश भर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews