UP Weather: सोमवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान

up weather alert

UP Weather Update Today : नए साल में एक बार फिर यूपी के मौसम बदलाव देखने को मिलेगा। आज 1 जनवरी रविवार सुबह से ही कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मुरादाबाद में तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए है। आगामी दिनों में तेज ठंड के साथ शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते से ठंड में फिर तेज इजाफा होगा और शीतलहर के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा। फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ उत्तरी हवाएं भी चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसका प्रभाव सोमवार से दिखाई देगा। आया है। इसका असर यहां भी इस सप्ताह देखने को मिलेगा। तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा।

यूपी मौसम विभाग (UP weather alert) की मानें तो, नोएडा और गाजियाबाद में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण स्थिति में बदलाव हुआ है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

यूपी मौसम विभाग (UP weather Update) की मानें तो,  3 जनवरी तक तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जो 6 जनवरी तक जारी रहेगा। 6 जनवरी तक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नए वर्ष के पहले ही दिन उत्तर व मध्य भारत में कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी। माना जाता है कि मकर संक्रांति से 15 दिन पूर्व व 25 दिन बाद तक चिल्ला जाड़ा पड़ता है। इस दौरान कड़ाके की सर्दी होती है और गलन व ठिठुरन ज्यादा होती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews