UP Weather : सोमवार से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, मंगलवार से तेज हवा-अच्छी बारिश के आसार, आज एक दर्जन जिलों में बूंदाबांदी, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update  Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में 5 सितंबर के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलेगा और 5 व 6 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारे पड़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश तो पश्चिम व दक्षिण पूर्वी राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। सोमवार-मंगलवार से अगले 3 दिन तक 2-3 डिसे तापमान में गिरावट हो सकती है वहीं अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार और सोमवार को पश्चिमी यूपी में कही भी बारिश होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में 3 सितंबर को पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं रविवार को सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर में बारिश हो सकती है। साथ ही गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भी बारिश होने के उम्मीद है।

8 सितंबर तक बारिश में आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी यूपी में इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।4 सितंबर को पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश, 5 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश और 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 6 सितंबर को पूर्वी यूपी में बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में ही बारिश और  पूर्वी यूपी में बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 7 और 8 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जो अगले दो दिनों में पूर्वी तटों से प्रवेश करते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और मध्य के हिस्सों में बारिश लेकर आ सकता है। इसके असर से सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वही मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews