
UP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। सोमवार मंगलवार को करीब 50 जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवा के साथ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।आज सोमवार को गरज चमक के साथ पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही अगले पांच दिनों में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट तापमान आएगी जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा।इधर, 18 अक्टूबर से फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे और 19-20 अक्टूबर तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। दशहरे के बाद प्रदेश में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।
पश्चिमी-पूर्वी यूपी में बिगड़ेगा मौसम
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतर जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।वही पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में भी एक दो स्थान पर बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। लेकिन 18 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास होने लगेगा। 18 से 21 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं है।इस दौरान उत्तर प्रदेश का मौसम संभवत: शुष्क रहेगा।
अगले 48 घंटों में इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- 16 से 17 अक्टूबर तक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ मैनपुरी मथुरा पीलीभीत संभल शाहजहांपुर और सीतापुर के आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- 17 अक्टूबर आगरा, नोएडा ,अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फरूखाबाद, , फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शहजहांपुर, शामली, सीतापुर और आसपास बारिश और बिजली गिरने चमके की चेतावनी जारी की गई है।
- सोमवार से मंगलवार तक गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में बारिश/बिजली की चेतावनी
- सोमवार को गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर जिले में बादल गरजने के साथ साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
- उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर और गौतमबुद्ध नगर जिले, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में में भी बिजली गिरने का अलर्ट है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

