UP Weather : मौसम में बदलाव, मानसून की विदाई शुरू, आज इन जिलों में हल्की बारिश, मेघगर्जन-बिजली चमकने के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

up weather

UP Weather Update Today : अक्टूबर महीने के लगते ही उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। एक तरफ मानसून की विदाई शुरू हो गई है वही दूसरी तरफ तापमान के बढ़ने से गर्मी का भी अहसास होने लगा है। हालांकि
लोकल सिस्टम के प्रभाव से 4-5 अक्टूबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। आज रविवार 1 अक्टूबर को पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्से में बारिश हो सकती है। वही पूर्वी यूपी के एक दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार और सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।अगले दो दिनों तक अब तापमान भी स्थिर रहेगा, तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मौसम में बदलाव आएगा। पूर्वी यूपी में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते लखनऊ में भी 1-2 अक्टूबर के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ मेघ गर्जन

यूपी मौसम विभाग की माने तो आज रविवार को आजमगढ़, बलिया, बस्ती, चंदौली चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर और गौरखपुर जिले में बादल गरजने के साथ बिजली गिर सकती है। इसके अलावा जौनपुर, कौशाम्बी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संतकबीर नगर, संत रविदास नगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्र में भी बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश भी होती रहेगी। वही 2 अक्टूबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि पूर्वी यूपी में इस दौरान कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है।

अक्टूबर में ऐसा रहेगा मौसम

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में अधिकतर जगह बारिश होने की संभावना है। 2 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर और पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • तीन और चार अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है।4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
  • 5 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।6 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews