UP Weather : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, शनिवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, कोहरे का भी अलर्ट, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today :  अगले हफ्ते से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 दिसंबर को एक नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर भी तेज होगा।फिलहाल 19-20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद परिवर्तन होगा। दिसंबर अंत में ठंड के तेवर तीव्र होंगे, कोहरे छाएगा और शीतलहर चलेगी।राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

16 दिसंबर को सक्रिय होगा नया सिस्टम

यूपी मौसम विभाग की माने तो अगले तीन चार दिन तक मौसम इस तरह का बना रहेगा फिर तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा, पूर्वांचल में भी पछुआ हवा से दिन में ठंडक महसूस किया जा सकता है। वही 16 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड के बढ़ने के भी आसार है।इस दौरान कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे के साथ धुंध का भी असर देखने को मिलेगा।

20 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड़

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी के तराई वाले क्षेत्रों में अलग-अलग जगह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। फिलहाल 20 दिसंबर तक मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है, इस दौरान 15, 16 और 17,18 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा।अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है ।20 दिसंबर तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा

पिछले 24 घंटे का मौसम का रिकॉर्ड

यूपी मौसम विभाग की मानें तो बरेली में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 8.4 डिग्री, मेरठ में 8.1 डिग्री, चुर्क में 9.0 डिग्री और लखनऊ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।वही शाहजहांपुर में 9.7 डिग्री, सुल्तानपुर में 9.4 डिग्री, फुरसतगंज में 9.7 डिग्री, कानपुर शहर में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews