UP Weather : अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 30 सितंबर तक वर्षा के आसार, छाएंगे बादल, आज 40 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : एक तरफ कई राज्यों में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज सोमवार को 40 जिलों में बिजली गिरने, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 25 से 27 सितंबर की अवधि के बीच कई जिलों में भी बारिश हो सकती है।

जानिए शहरों के मौसम का हाल

यूपी मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन आगरा में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। गोरखपुर में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।प्रयागराज में अगले सात दिन तक कभी धूप और कभी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा सराहनपुर, ओरैया, बलिया, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर सहित अन्य जिलों में भी अगले दो दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। 27-28 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सोमवार को प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और चंदौली में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. जबकि बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना ।
  • अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, बलिया समेत कुछ अन्य जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने संभावना ।
  • मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और अलीगढ़ जिले में भी बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के आसार।
  • मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और बिजनौर जिले में भी बिजली गिरने का अलर्ट ।
  • अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की उम्मीद ।
  • सोमवार को सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जिले में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

जानिए पूरे हफ्ते का हाल

यूपी मौसम विभाग की मानें 26 और 27 सितंबर को पश्चिमी यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है वही पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।इसके अलावा 27-28 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 28, 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, हालांकि पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।फिलहाल 25 से लेकर 30 सितंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews