UP Weather : नया सिस्टम सक्रिय, बदला मौसम, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली- तेज हवा, 5 शहरों में भारी वर्षा, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

up weather

UP Weather alert Today : आज शुक्रवार को भी प्रदेश के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।15 सितंबर से साइक्लोन का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो 20 सितंबर तक हवा का दबाव बनने से बारिश होती रहेगी।20 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार है, हालांकि इस बीच पश्चिमी यूपी में कम और पूर्वी यूपी में ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है। एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी तेज आंधी तूफान के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सहारनपुर, आगरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और चित्रकूट बारिश की चेतावनी दी है।
  • मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगरस मिर्जापुर, सोनभद्र में कुछ स्थानों पर बारिश होगी
  • फतेहपुर और चित्रकूट में अनेक स्थानों पर और ललितपुर, झांसी, जालौन महोबा, हमीरपुर और बांदा में लगभग सभी स्थानों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का आशंका है।
  •  बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिले में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी बिजली गिर सकती है।
  • आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर जिले में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की उम्मीद है।
  • बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

20 सितंबर तक बारिश के आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 16 सितंबर को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। 17 सितंबर को पश्चिमी यूपी के एक दो जगहों पर बारिश होने और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने के साथ पूर्वी यूपी में पश्चिमी यूपी की अपेक्षा ज्यादा जगहों पर बारिश होने के आसार है। एक दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वही 18 और 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी की बजाय पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 20 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में एक दो स्थानों पर ही बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना एक और चक्रवात दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और निचले स्तर पर उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के आस-पास के हिस्सों पर बना हुआ है। वही एक ट्रफ (मानसूनी रेखाएं) दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर तक फैली हुई है। इससे निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार बने हुए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews