UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज हवा-ओलावृष्टि, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में अभी 2-3 दिन तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने रहेंगे। अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर 24 मार्च तक राज्य में दिखाई देगा। यूपी मौसम विभाग की मानें तो 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वही अन्य जिलों में बुधवार को मौसम साफ होगा। वहीं गुरुवार से फिर मौसम में बदलाव होगा और शुक्रवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न उत्तर प्रदेश में तीन दिन बाद फिर तेज बारिश होगी, लेकिन उसका असर लखनऊ में नहीं होगा। बुधवार से मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन 24 मार्च को लखनऊ में गरज के साथ बारिश और धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है, वही प्रदेश के अन्य जिलों में तेज से मध्यम बारिश की संभावना है।  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है । 22-23 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। वही पश्चिमी विक्षोभ के चलते 23 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है, कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज बुधवार को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आज लखनऊ, बलिया, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में  बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद 26 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।

इन जिलों में बारिश-तेज हवा

यूपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोंडा, अयोध्या और रायबरेली में अलर्ट जारी किया गया है और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। यूपी के आज 57 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलेगी और 9 जिलों श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

यूपी के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर,सीतापुर, हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, राय बरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews