UP Weather : मौसम में उतार चढ़ाव, 2 दिन तक कोहरे का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

up weather

UP Weather Alert Today : चक्रवाती हवाओं और ट्रफ लाइन के चलते नवंबर अंत तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज मंगलवार को खत्म हो जाएगा, जिससे धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होने लगेगी।हालालंकि 2- 3 दिन तक कहीं कहीं बादल छा सकते है और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी पश्चिमी यूपी में अगले 2 दिन तक अलग अलग स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। आज मंगलवार को अधिकतर जिलों में मौसम के शुष्क और साफ रहने का अनुमान है हालांकि  न्यूनतम तापमान में हल्की कमी तो अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी।

30 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 30 नवंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मंगलवार और बुधवार कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।दोनों स्थानों पर कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आज मंगलवार को कानपुर, देहात, औरेय, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज और कानपुर में बारिश हो सकती है। वही कई जिलों में अगले 2 दिन तक कोहरा छाया रह सकत है। गुरूवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।  30 नवंबर को फिर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। गुरूवार को पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है, हालांकि पश्चिमी यूपी में 3 दिसंबर तक के मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

आज यूपी के प्रमुख शहरों में कितना रहेगा तापमान

  • लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अलीगढ़ में बारिश के बाद धुंध और घना कोहरा छाने के कारण स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।
  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 21- 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस तोअधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews