UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, फिर लौटेगी ठंड, छाएंगे हल्के बादल, कोहरा, जानें IMD का पूर्वानुमान

rj weather today

UP Weather Update Today: वैलेंटाइन वीक में उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कभी धूप तो कभी कोहरा तो कभी हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके बाद मौसम में बदलाव नजर आएगा। यूपी मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ आइसोलेटेड हिस्सों में घना कोहरा रहेगा, वही अधिकतम तापमान में 20 फरवरी तक बढ़ोत्तरी होने के आसार है। अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमानी 40 डिग्री तक जा सकता है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि यूपी में 12 फरवरी के बाद तापमान में 3-4 डिग्री पारा नीचे जाने के आसार है।आज हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी रहने की संभावना है, वही मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। संभावना है कि करीब 20 से 25 फरवरी तक रात की ठंड में कमी आएगी।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। नोएडा में हल्के बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।मेरठ में कहीं कहीं कोहरा तो कहीं बदली के आसार है। वही कानपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।वही 8 से 10 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के आसार है, इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

जानें जिलों का हाल

  • लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • आगरा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस ।
  • गोरखपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस ।
  • कानपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ।
  • प्रयागराज की बात करें तो यहां आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ।
  • मेरठ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस ।
  • नोएडा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस ।
  • गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews