
UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। वातावरण में नमी की कमी के चलते मौसम शुष्क होने लगा है।हालांकि लोकल सिस्टम के चलते कहीं कहीं बादलोंकी आवाजाही जारी रहेगी और बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। आज 29 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में इस दौरान एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में दोनों ही हिस्सों में किसी तरह का कोई अलर्ट भी जारी नहीं हुआ है।
आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को पूर्वी यूपी में जौनपुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 4 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कहीं कहीं बौछार या हल्की बारिश की संभावना है।उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में आज से गिरावट दर्ज की जाएगी।तापमान के लगभग 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने का भी पूर्वानुमान है, लगभग दो दिनों तक अब तापमान इसी तरह बना रहेगा। अक्टूबर से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो जाएगा।
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में मौसम संभवत शुष्क रहेगा और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, हालांकि कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में मौसम का ये सिलसिला शनिवार तक जारी रहेगा, इसके बाद एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी के भी कुछ इलाकों में हल्की बौछारें देखने को मिलेगी, वहीं पूर्वी यूपी के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती हैं, न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
4 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम, जानें कहां कहां होगी बारिश
- 29 और 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, हालांकि पूर्वी यूपी में अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है।
- 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है, जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी में अधिकतर जगह बारिश होने की संभावना है।
- 2 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर और पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
- तीन और चार अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

