UP Weather : चक्रवाती घेरे का प्रभाव, 72 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, तेज हवा-बारिश के आसार, आज पूर्वी यूपी में हल्की बारिश, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा पारा

up weather

UP Weather Update Today :  72 घंटे के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए सिस्टम और मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में एक बार फ‍िर बादल छाएंगे, ठंडी हवाएं चलेंगी और झमाझम बार‍िश होगी। यूपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जो अगले दो दिनों में पूर्वी तटों से प्रवेश करते हुए उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी और मध्य के हिस्सों में बारिश लेकर आ सकता है। इसके असर से सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वही मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

5 सितंबर से फिर बदेलगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक ‘अलनीनी’ की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिसके प्रभाव से पूर्वोत्तर में सामान्य से कम बारिश तो पश्चिम व दक्षिण पूर्वी राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। 5 सितंबर के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलेगा और 5 व 6 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारे पड़ने की संभावना है।

आज 2 सितंबर को कैसा रहेगा यूपी का मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 2 सितंबर शनिवार को पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।। पूर्वी यूपी के सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और कुशीनगर में आज एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना  है मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन के दौरान 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, इसके बाद अगले 3 दिन तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में क्रमिक गिरावट हो सकती है वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

6 सितंबर तक बारिश में आसार

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक  पूर्वी यूपी और उससे सटे बिहार के इलाकों पर अभी चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। 2 और 3 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी यूपी में इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।4 सितंबर को पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश, 5 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश और 6 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 7 सितंबर को पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर ही गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews