
UP Weather Update Today
UP Weather Update Today :उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर और कोहरे का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कुछ हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि 10 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, ऐसे में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। जनवरी के अंत या फरवरी की शुरूआत में कहीं बादल तो कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं बन सकती है।
यूपी मौसम विभाग (UP weather Forecast Update) का पूर्वानुमान है कि आगामी 11 जनवरी से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। माना जा रहा है कि 12 जनवरी के बाद फिर तापमान तेजी से गिरेगा। इससे फिर एक नई शीतलहर आ जाएगी। 14 जनवरी के बाद से शीतलहर और कोहरा कम होगा। न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने का अनुमान है। इधर, 10 जनवरी तक पाला पड़ने की संभावना है, जो गेहूं, जौ, सरसों, अफीम, मटर, चना, गन्ना के अलावा टमाटर को 30 से 60% तक नुकसान पहुंचा सकता है।
विमान ने नहीं भरी उड़ान, वाराणसी में रुके सीएम
लखनऊ, यमुनानगर समेत 50 से ज्यादा जिलों में स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। प्रदेश में 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट रही। वही राजधानी लखनऊ आने वाली 18 उड़ानें भी लेट पहुंचीं। खराब मौसम के चलते लखनऊ एयरपोर्ट से मस्कट जाने वाली सलाम ईयर की उड़ान को डायवर्ट कर दिया गया।वही कोहरे के चलते सीएम योगी को रात को वाराणसी के सर्किट हाउस में ही रूकना पड़ा, विजिबिलिटी कम होने के चलते उनका विमान लखनऊ के लिए उड़ान ना भर सका।
32 जिलों में कोहरे-शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शीतलहर के साथ घने कोहरा छाया रहेगा। वहीं मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के 32 शहरों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पारा 4 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मथुरा, हथरस, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, हरदोई, फरुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकरनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

