UP Weather : 37 जिलों में कोल्डवेव-घने कोहरे का ऑरेंज-येलो अलर्ट, सोमवार से बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, IMD पूर्वानुमान

mp weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है, कई जिलों में घना कोहरा तो कईयों में सीवियर कोल्ड वेव का असर देखने को मिल रहा है। धुंध कोहरे के चलते रेल, बस और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। यूपी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 37 जिलों में कोल्ड वेव का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। ठंड का यह दौर 9 जनवरी तक जारी रहेगी, इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।

यूपी मौसम विभाग (UP weather Update Today) के मुताबिक, आज प्रदेश  भर के 25 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। । इसके अलावा मध्य प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है।

9 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग (UP weather Forecast Update)  की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अगले दो-तीन दिनों के बाद हो सकती है, फिर तापमान बढ़ने के आसार है। फिलहाल 9 जनवरी तक शीतलहर के साथ कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, कई जिलों में कोल्‍ड डे की स्थिति बनी रहनी की संभावना है। 9 जनवरी के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के संकेत है, ऐसे मे 11 जनवरी के बाद यूपी में मौसम बदलेगा, जिससे पारे में गिरावट आएगी।  इससे पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होगी और कोहरा छंटने का सिलसिला शुरू होगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।

बारिश के बन रहे है आसार

यूपी मौसम विभाग (UP weather Update ) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को मौसम का मिजाज बदल जाएगा लेकिन छह से सात दिनों के बाद ठंड फिर से वापसी करेगी। दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। कोहरा भी रहेगा। कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं है लेकिन 20 से 22 जनवरी के आसपास भी लखनऊ में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद फरवरी की शुरुआत में फिर बूंदाबांदी हो सकती है।

37 जिलों में अलर्ट

यूपी के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इनमें गोरखपुर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर, हरदोई, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, झांसी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बागपत, गोंडा, अलीगढ़, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, फरूखाबाद, बलरामपुर, जलौन, शाहजहांपुर,अमरोहा, कासगंज, सीतापुर, बस्ती, सहारनपुर, संभल, मथुरा आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड डे (Cold Day) की चेतावनी जारी की है, घना से घना कोहरा और कड़के की ठंड रहने की भी संभावना है.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews