UP Weather : मौसम में बदलाव, 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, इन क्षेत्रों में बिजली-वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

up weather

UP weather/Uttar Pradesh Weather Today : उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून (Monsoon) की अति सक्रियता के चलते प्रदेश की गंगा -यमुना समेत कई नदियां उफान पर हैं और राज्य के 10 जिलों लीगढ़, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के 396 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 55 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।वही मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक प्रदेश भर में छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिरने के लिए पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में चेतावनी जारी की है।

बुधवार को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर यही अनुमान है। इस दौरान भारी बारिश को लेकर चेतावनी नहीं है, लेकिन मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 19 जुलाई को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभढ़, मिर्जापुर, कानपुर देहात कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना जताई है।

क्या कहता है मौसम विभाग

यूपी मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बन रही परिस्थितियों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधि कमजोर रहेगी। बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की सम्भावना है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन (हवा में कम दबाव का क्षेत्र) मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव के चलते आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के लगभग 55 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1.  बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में बिजली गिरने की आशंका है।
  2. वाराणसी, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर में भी बिजली गिरने को लेकर अलर्ट है।
  3. उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस शामिल हैं। इनके अलावा कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में भी बिजली गिरने की आशंका है। शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास इलाकों में बादल गरजने और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।
  4. बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews