वैक्सीनेशन का आंकड़ा आज होगा 100 करोड़ पार, होगा Corona Theme Song लॉन्च

वैक्सीनेशन का आंकड़ा आज होगा 100 करोड़ पार, होगा Corona Theme Song लॉन्च

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में आज 16 अक्टूबर वैक्सीनेशन (Vaccination) के मामले में ऐसिहासिक दिन होने वाला है क्योंकि आज 16 अक्टूबर शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा।  इसी ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए दोपहर में कोरोना थीम सॉन्ग (Corona Theme Song) लॉन्च किया जाएगा।  कोरोना थोम सॉन्ग के बोल हैं -“भारत का टीकाकरण ये ही जान बचाएगा, ये ही संकट दूर भगाएगा”  इसे आवाज दी है प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर (Kailash Khair) ने।

देश में तेजी से चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा शुक्रवार को 97,18,11,415 हो चुका था आज उम्मीद की जा रही है कि ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा।  सरकार ने देश के वैक्सीनेशन अभियान को समर्पित एक कोरोना थीम सांग तैयार किया है जिसे आज 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में तेजी, नहीं बदले चांदी के रेट, ये हैं ताजा भाव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुखभाई मांडविया (Union Minister Mansukhbhai Mandviya) और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) की मौजूदगी में कोरोना थीम सॉन्ग दिन में 3 बजे लॉन्च किया जायेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संदेश भी लोगों को दिया जाएगा।  देश में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, हवाई अड्डों सहित प्रमुख स्थानों पर इससे सम्बंधित जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Politics: बीजेपी सांसद के बयान पर बवाल, खंडवा मे चुनावी मुद्दा बनायेगी कांग्रेस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews