VIDEO: लता जी को लेकर सीएम शिवराज की 4 बड़ी घोषणा- इंदौर में बनेगी संगीत अकादमी

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत रत्न और स्वरकोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इंदौर में लता मंगेशकर संगीत अकादमी बनेगी और उनके गीतों का संग्रहालय भी बनाया जाएगा। वही लता जी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी और जन्मदिन पर उनके नाम से पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 9 नेता निष्कासित, इनकी सूची भी हो रही तैयार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि लता जी का जन्म इंदौर (Indore) में हुआ था। हमने फैसला किया है कि इंदौर में लता जी के नाम से संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। संगीत महाविद्यालय, जहां बच्चे सुरों की साधना कर सकेंगे। संग्रहालय स्थापित होगा जिसमें उनके सभी गीत उपलब्ध रहेंगे।इंदौर में लता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लता जी मात्र संगीत जगत की रोशनी नहीं थीं, बल्कि देशभक्ति का भी ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिनसे पूरा देश प्रेरणा प्राप्त करता था। उनके जन्मदिन पर लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. SSC CHSL 2022: इन पदों पर बंपर भर्तियां, 81000 तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि लता दीदी का जाना, करोड़ों भारतीयों की अनुभूति है कि उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनके गीत हम सभी के जीवन में नव उत्साह और ऊर्जा का संचार करते थे। मेरे स्वयं के जीवन में ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।आज स्मार्ट सिटी पार्क (Smart City Park) में भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता दीदी की स्मृति में संगीत एवं गायन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भोपाल के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ वट का पौधा रोपित किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews