VIDEO VIRAL: शिवराज के मंत्री बोले-CM साहब की जाति की है, ध्यान रखों, कांग्रेस बोली-काश..

VIDEO VIRAL: शिवराज के मंत्री बोले-CM साहब की जाति की है, ध्यान रखों, कांग्रेस बोली-काश..

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर इन दिनों नेताओं-मंत्रियों के खूब वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहे है। अब शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet Minister) में वनमंत्री कुंवर विजय शाह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते स्कूली छात्राओं में से एक का नाम पूछते है और फिर कहते है कि  यह सीएम साहब की जाति की है, ध्यान रखों। इस वायरल वीडियो को कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीटर पर शेयर किया है और लिखा है कि काश सब मुख्यमंत्री की जाति के होते तो मंत्रीगण विशेष ध्यान देते।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : व्हाट्सएप पर फोटो भेज होती थी बुकिंग, आपत्तिजनक हालात में कई गिरफ्तार

दरअसल, यह वीडियो कांग्रेस (MP Congress) के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा  ने ट्वीट पर शेयर किया है। वीडियो नरसिंहपुर का बताया जा रहा है, जिसमें वन मंत्री शाह (Forest Minister Kunwar Vijay Shah) स्कूली छात्राओं से बात करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वन मंत्री विजय शाह एक छात्रा से नाम पूछते है तो वह छात्रा कहते है शिवानी किरार। इस पर मंत्री जी कहते है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की की जाति की है, ध्यान रखों।इसके बाद ठहाके लगाने लग जाते है। इस दौरान उनके आसपास कई अधिकारी भी खड़े रहे है और वो भी मंत्री जी की बात पर हंस देते है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द कैबिनेट बैठक में आएगा ये प्रस्ताव

मंत्री जी ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी, लेकिन  सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि काश मध्यप्रदेश का हर व्यक्ति मुख्यमंत्री जी की जाति का होता या फिर प्रदेश का हर नागरिक अपने नाम के आगे मुख्यमंत्री जी  (CM Shivraj Singh Chouhan) की जाति लिखवा लेता तो शायद प्रदेश के मंत्रीगण उसका इसी प्रकार विशेष ध्यान रखते….?

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1431493680825700356

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews