MP Weather Alert : मप्र के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, मानसून की दस्तक जल्द

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती  Cyclone Yaas का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन अरब सागर से नमी मिलने के कारण मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Changes) लगातार बदल रहा है।पिछले 24 घंटे में मालवा के कई जिलों में बौछारें पड़ी और तेज हवाओं का दौर भी जारी रहा। इसी बीच आज शुक्रवार को मौसम विभाग (Weather Department) ने 6 संभागों के 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े..Bank Holiday 2021: जल्द निपटा लें अपने जरुरी काम, जून में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

मौसम विभाग (Weather Alert) आज रीवा, सागर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन और होशंगबाद संभागों के जिलों और नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, गुना और शिवपुरी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वही इंदौर, भोपाल, उज्जैन और होशंगाबाद संभागों के जिलों के साथ गुना और शिवपुरी में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने के भी आसार है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े..Rare Coins : इस एक रुपये के सिक्के के मिलेंगे 1 लाख, यहां क्लिक कर जानें कैसे

मौसम विभाग (Weather Cloud) की मानें तो अरब सागर से हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण मालवा, निमाड़ क्षेत्र में बौछारें पड़ रही हैं।इसी के साथ आज शुक्रवार काे भी एक द्राेणिका लाइन के मप्र पर बनने के संकेत मिले हैं, जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में भाेपाल, इंदौर, हाेशंगाबाद, जबलपुर संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं बरसात हाेने की संभावना है।

31 मई को केरल पहुंच सकता है मानसून

भारतीय मौसम विभाग (Monsoon 2021 Forecast Update) का पूर्वानुमान है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून 27 मई की सुबह मालदीव-कोमोरिन इलाके, दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है, ऐसे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई को केरल तट से टकराने की संभावना बढ़ गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews