Weather Update :पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 9 राज्यों में बारिश के आसार, कई राज्यों शीतलहर-घने कोहरे की चेतावनी, पर्वतों पर बर्फबारी, जानें IMD पूर्वानुमान

CG weather

Weather Update Today : नया साल लगते ही देशभर के मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। कहीं तेज ठंड-शीतलहर तो कहीं कोहरे तो कहीं बारिश-बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वही तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में 7 जनवरी तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना बन रही है।अगले 24 घंटों में साउथ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Update Today) का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिन तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में अनेक जगहों पर घना कोहरा तो बिहार समेत कई राज्यों में धुंध देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश ,उड़ीसा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरे के आसार है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,  हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम ,त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, इससे ठंड और बढ़ेगी। वही मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अगले दो दिन ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। वही 5-6 जनवरी को एमपी और यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, मावठे का भी असर देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु के तटीय जिलों में 3 से 5 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। वही 3 जनवरी से 5 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

IMD के मुताबिक, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना जताई है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने के आसार है।  राजस्थान के उत्तरी भागों में 3 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर, 4 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

जानें किस राज्य में कब होगी बारिश

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वही उत्तर पश्चिमी भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। लेकिन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , राजस्थान बिहार और झारखंड में 5 और 6 जनवरी को कहीं कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्कम में कहीं-कहीं तो दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी हल्की बारिश के आसार हैं। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना,आंध्र प्रदेश या अंडमान-निकोबार बारिश के आसार कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews