
IMD Alert/Weather Update Today : अगले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार 25 जुलाई को नए सिस्टम के सक्रिय होते ही कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आज सोमवार को कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और गुजरात में छिटपुट बूंदाबादी से लेकर भारी बारिश का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई को पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश में सोमवार को कहीं बारिश तो कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के द्वारका, राजकोट, भावनगर, वलसाड में अगले 24 घंटे के दौरान भीषण बारिश हो सकती है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- आज भी कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
- आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मौसम तूफानी हो सकता है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा और गुजरात में कई जगहों पर बिजली गिर सकती है।
- उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक देखने को मिल सकती है, लेकिन मॉनसून के 25 जुलाई से फिर से एक बार रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। अनुमान है कि 25-26 जुलाई के बीच राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
जानिए पूरे हफ्ते का हाल
- 25 और 27 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।24 से 27 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में और 25-26 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।
- 27 जुलाई तक कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। देश के मध्य भाग में भी 27 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों 27 जुलाई तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 27 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है।
- उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से में 25 जुलाई को तेज बारिश तो गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम राजस्थान में 25 और 26 तारीख को बारिश का अनुमान है।जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के अलग -अलग भागों में 26 और 27 जुलाई बारिश का अनुमान है।
- दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर 26 और 27 जुलाई, 2023 को भारी वर्षा होने की संभावना है।तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल और माहाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर 24-27 तारीख के दौरान हल्की से भारी बारिश का अनुमान है।
- रायलसीमा में 25-27 जुलाई के दौरान बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग -अलग हिस्सों में 24 जुलाई को बारिश का अनुमान है।25 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 26 तारीख को बारिश का अनुमान है। तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों में 25 और 27 के बीच बारिश का अनुमान है।
कहां कितनी हुई बारिश
IMD ने कहा कि 1 जून से 23 जुलाई के बीच उत्तर पश्चिम भारत में 40% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही सामान्य से 29% कम बारिश रिकॉर्ड हुई। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 1 जून से 23 जुलाई के बीच सामान्य से 23% कम बारिश हुई। अगले पांच दिनों के दौरान वहां ज्यादा बारिश बारिश के आसार नहीं हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

