मध्य प्रदेश के मौसम पर ताजा अपडेट, 2 दिन और छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के संकेत, तापमान में उतार चढ़ाव, जानें पूरे हफ्ते का हाल

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई शहरों जैसे भोपाल, इंदौर और उज्जैन में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है,ग्वालियर-चंबल अंचल में बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी बढ़ी है। फिलहाल 2-3 दिन तक बादल छाए रहेंगे।
MP weather

MP Weather Update: फ़ेंगल तूफान का असर कम होने लगा है, जिसके चलते एकदम से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। अगले 2-3 दिन तक कहीं कहीं बादल छाए रहने के आसार है, लेकिन बारिश की संभावना कम है लेकिन बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।दिसंबर  अंत से जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर पाला और  घना कोहरा छाने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक  सोमवार मंगलवार को फेंगल तूफान के चलते प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल समेत ,मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड में बादल छाए रहे और भोपाल, इंदौर और उज्जैन में रात के तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है लेकिन ग्वालियर-चंबल अंचल में बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का असर तेज रहा।आने वाले दिनों में बादलों के छंटने और बर्फीली हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी।

कैसा रहेगा मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

एमपी मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पूरे प्रदेश में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे सर्दी का असर कम होगा। हालांकि पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और नर्मदापुरम संभाग, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा समेत आसपास के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं आने से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

MP Weather Department forecast

उत्तर भारत क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। फेंगल तूफानकमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कर्नाटक के आसपास मौजूद है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। तूफान के प्रभाव से हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है । इन हवाओं के चलते नमी आने से प्रदेश में बादल छाए हुए है और अधिकतर जिलों में रात का तापमान में वृद्धि होने लगी है।फिलहाल 2 दिन इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी, उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटे के Madhya Pradesh के मौसम का हाल

  • प्रदेश के उज्जैन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से बढने पर 16 डिग्री और भोपाल में 4 डिग्री बढ़ने पर 12.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इंदौर और नर्मदापुरम का 16.5 डिग्री, सिवनी का 18 डिग्री और मलाजखंड का 18.7 डिग्री दर्ज हुआ।
  • नौगांव में 8.1 डिग्री, पिपरिया में 9 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.5 डिग्री, रीवा में 10 डिग्री तापमान रहा।
  • नरसिंहपुर, खजुराहो, रायसेन, सतना, खंडवा, राजगढ़, खरगोन, सीधी में भी पारा 12 डिग्री से नीचे रहा।
  • भोपाल में 12.8 डिग्री, इंदौर में 16.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री, उज्जैन में 16 डिग्री और जबलपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
  • उज्जैन में अधिकतम तापमान30.5 डिग्री ,ग्वालियर में 29 डिग्री, इंदौर में 29.6 डिग्री, जबलपुर में 29.2 डिग्री, ग्वालियर में 29 डिग्री और भोपाल में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews