जब गंदे पड़े टॉयलेट को भाजपा सांसद ने हाथ से किया साफ , वीडियो वायरल

जब गंदे पड़े टॉयलेट को भाजपा सांसद ने हाथ से किया साफ , वीडियो वायरल

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra) का हाथ से टॉयलेट (Toilet) साफ़ करते हुए एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। भाजपा सांसद ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर गए थे तभी एक क्वारेंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्हें टॉयलेट (Toilet) गंदा दिखाई दिया।उन्होंने सफाई के लिए झाड़ू  मांगी जब नहीं मिली तो हाथ से ही टॉयलेट (Toilet) को साफ कर दिया।  सांसद का हाथ से टॉयलेट (Toilet) साफ करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोरोना काल में जहाँ लोग अस्पताल के आसपास जाने से घबराते हैं वहां एक क्वारेंटीन सेंटर के अंदर बने टॉयलेट (Toilet) को हाथ से साफ करने का जोखिम कौन उठाने की सोचेगा लेकिन ऐसा किया रीवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ( BJP MP Janardan Mishra) ने।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर में IAS की माँ और दो डॉक्टर का कोरोना से निधन

दरअसल ये पूरा वाकया रीवा जिले के मउगंज जनपद के ग्राम पंचायत सेमरिया कुंज बिहारी क्वारेंटीन सेंटर का है। सांसद जनार्दन मिश्रा (MP Janardan Mishra)क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण करने गए थे। सांसद ने जब यहाँ देखा कि सेंटर का टॉयलेट (Toilet) काफी गंदा है उसे साफ नहीं किया गया तो उन्होंने इसे साफ़ करने का फैसला किया।

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा (MP Janardan Mishra) ने यहाँ वहां झाड़ू देखी जब नहीं मिली तो बाहर से पेड़ की सूखी लकड़ी की डंडियां मंगवाईं,  हाथ में सर्जिकल ग्लब्स पहने और टॉयलेट (Toilet) में हाथ डालकर उसे पूरी तरह साफ़ कर दिया और पानी से लकड़ी की डंडियों से टॉयलेट (Toilet) को साफ़ कर दिया। सांसद के इस अंदाज को देखकर सब चौंक गए, कि कोरोना में जहाँ लोग पास आने से गहराते हैं वहां क्वारेंटीन सेंटर के टॉयलेट (Toilet) को सांसद साफ़ कर रहे हैं वो भी अपने हाथों से। बहरहाल सांसद का टॉयलेट (Toilet) साफ़ करते वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1394590724688019457

टॉयलेट (Toilet) सफाई  पर जब मीडिया ने सांसद जनार्दन मिश्रा से सवाल किया तो उन्होंने मोबाइल पर जवाब दिया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, कोरोना महामारी में सभी काम कर रहे हैं चाहे वह डॉक्टर हो या फिर सफाईकर्मी। टॉयलेट (Toilet) गंदा था इसलिए मैंने साफ कर दिया। ताकि लोग सामने आएं और स्वच्छता का महत्व का समझे।

ये भी पढ़ें – कोरोना से माता-पिता को गवां चुके बच्चे को मिलेगी विशेष सुविधा, शुरू हुई दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया

गौरतलब है भाजपा नेता और शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री ग्वालियर से विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर के गंदगी सफाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।  वे भी बिना हिचक नाला सफाई, टॉयलेट (Toilet) सफाई करने में जुट जाते हैं लेकिन इस बार भाजपा सांसद का हाथ से टॉयलेट (Toilet) साफ करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews