राजनीति में कब होगी “युवराज” की एन्ट्री, ये बोले जूनियर सिंधिया

राजनीति में कब होगी “युवराज” की एन्ट्री, ये बोले जूनियर सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बेटे महाआर्यमन सिंधिया (Mahaaryaman Scindia) ने आज बुधवार 17 नवम्बर को ग्वालियर में अपना जन्मदिन (Scindia Birthday) मनाया। सिंधिया के महल जय विलास पैलेस(Jai Vilas Palace Gwalior)  में महाआर्यमन का जन्मदिन मनाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। महाआर्यमन सिंधिया ने लोगों की भीड़, आतिशबाजी और उत्साह के बीच केक काटा।  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राजनीति में प्रवेश के सवाल पर युवराज सिंधिया (Yuvraj Scindia) ने कहा कि मैं पहले लोगों से मिल लूँ, समझ लूँ, बात कर लूँ उसके बाद राजनीति में आने पर फैसला लूंगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे ने आज अपना जन्मदिन मनाया वे 26 साल के हो गए।  जय विलास पैलेस में जन्मदिन के मौके पर दीवाली जैसा माहौल था, आतिशबाजी हो रही थी, ढोल नगाड़े बज रहे थे, समर्थक “युवराज सिंधिया जिंदाबाद” और “श्रीमंत सिंधिया जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : जय विलास पैलेस में मन रही दीपावली, सियासत के युवराज का हैप्पी बर्थडे

युवराज महाआर्यमन सिंधिया भी अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह ही लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। महाआर्यमन सिंधिया की एक झलक पाने और उन्हें माला पहनाने के लिए लोगों में होड़ मची हुई थी। महाआर्यमन  सिंधिया ने इस मौके पर उन्होंने कई केक भी काटे ।

ये भी पढ़ें  – MP News: अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, रोकी गई 9 की एक वेतन वृद्धि, कारण बताओ नोटिस जारी

मीडिया से बात करते हुए महाआर्यमन सिंधिया ने सभी को जन्मदिन में शामिल होने पर धन्यवाद दिया। इसे राजनीति की लॉन्चिंग माने जाने के सवाल पर महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि मैं पहले लोगों से मिल लूँ, समझ लूँ, बात कर लूँ उसके बाद राजनीति में आने पर फैसला लूंगा।

[dgv_vimeo_video id=”646929060″]

[dgv_vimeo_video id=”646927892″]

[dgv_vimeo_video id=”646928096″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews