WHO ने दिया MP को सम्मान, सीएम शिवराज ने कही ये बात

WHO ने दिया MP को सम्मान, सीएम शिवराज ने कही ये बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मध्यप्रदेश (MP) को तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया है।  WHO प्रमुख टेड्रोस एडनोम गेब्रेयसिस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी WHO के अधिकृत ट्विटर एकाउंट पर दी।  WHO से सम्मान मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ख़ुशी जताई है और तम्बाकू नियंत्रण के लिए उल्लेखनीय  काम करने वाली संस्थाओं को बधाई दी है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) 1 जून भारत के लिए इस बार ख़ुशी लेकर आया।  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने  भारत के दो प्रदेशों की संस्थाओं को तम्बाकू नियंत्रण में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। WHO ने विश्व की कई संस्थाओं के साथ भारत से  उत्तर प्रदेश (UP) और मध्यप्रदेश (MP) की संस्थाओं को भी सम्मानित किया है।  WHO ने उत्तरप्रदेश (UP) की स्टेट टोबेको कंट्रोल सेल और मध्यप्रदेश (MP) की मध्यप्रदेश वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन को सम्मानित किया है। 

ये भी पढ़ें – अनुकंपा नियुक्ति देने के मामले में फंसा पेंच, ये नियम बनी चुनौती, विधि विभाग से मांगी गई राय

मध्यप्रदेश (MP) को WHO का अवार्ड  मिलने पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ख़ुशी जताई है।  उन्होंने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि ये ख़ुशी और गर्व की बात है कि WHO ने वर्ल्ड नो टोबेको डे अवार्ड मध्यप्रदेश की संस्था मध्यप्रदेश वॉलेंटरी हेल्थ एसोसिएशन (Voluntary Health Association) को तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया है।  मैं भविष्य में और अच्छे काम के लिए बधाई देता हूँ। 

ये भी पढ़ें – MP School: मप्र में 15 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, मंत्री ने बताया- कब खुलेंगे स्कूल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews