क्या लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना? सीएम डॉ मोहन यादव ने दिया ये जवाब

CM Dr Mohan Yadav

Ladli Behna Yojana/CM Mohan Yadav: लोकसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना के बंद होने की चर्चाओं पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। डॉ मोहन यादव ने योजना के बंद होने की बात को नकारते हुए कहा कि 5 अप्रैल को जो हमने लाड़ली बहनों को राशि देने की बात कहीं थी,उसे लागू की।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे है कि यह योजना आखिरी है, तुम कहते रहो लेकिन बार बार सरकार बनती रहेगी और हम सरकार के कल्याण के लिए इस प्रकार के काम करते रहेंगे।एक नहीं दो नहीं लगातार ऐसे काम कई कामों के उदाहरण जनता के सामने है। सीएम ने यह बातें बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर कहीं। इस दौरान उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर  भी माल्यार्पण किया है।

हर महीने आएगा लाड़ली बहना का पैसा

शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट करते हुए सीएम ने कहा था कि मेरी प्यारी लाड़ली बहनों, तुम खुश रहो, यही तुम्हारे भैया का प्रयास है।मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस बार तुम्हारे खाते में “लाड़ली बहना योजना” की राशि 5 दिन पहले आ रही है। आप सभी बहनों को बधाई, शुभकामनाएं!लाड़ली बहनों, तुम्हारे भैया का यह वादा है। कोई महीना खाली नहीं जाएगा, हर महीने लाड़ली बहना का पैसा आएगा।

बंद नहीं होगी कोई भी योजना

इससे पहले होली के मौके पर भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि लाडली बहना योजना सहित महिलाओं से जुड़ी उन तमाम योजनाओं को कभी बंद नहीं किया जाएगा, जो वर्तमान में जारी हैं। अगले चुनाव तक भी लाडली बहना योजना बंद नहीं की जाएगी। कांग्रेस के नेता यह दावा कर रहे थे कि लाडली बहना योजना विधानसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी, कांग्रेस का यह सफेद झूठ जनता के सामने आ गया है।

नकुलनाथ ने कहा था-लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना 

गौरतलह है कि बीते दिनों छिंदवाड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस लोकसभा सांसद नकुलनाथ ने मोहन यादव सरकार के कार्यकाल को फ्लॉप बताते हुए लाड़ली बहना योजना के ठप होने का ऐलान किया था और कहा था कि मोहन सरकार पूरी तरह से विफल रही है। चुनाव के पहले BJP ने कहा था की फसल के दाम ज्यादा करने के साथ ही लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रुपये महीने महिलाओं को दिया जायेगा, लेकिन मात्र 1250 रुपए महीने ही मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव तक तो यह स्कीम चल रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। वही योजना लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के कई नेता भी सवाल उठा चुके है।

पिछले साल मई में शुरू की गई थी लाड़ली बहना योजना

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
  • अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

[dgv_vimeo_video id=”931392096″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews