Hindi News

शनिवार से तापमान में होगी गिरावट, छा सकते है बादल, 24 फरवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम, क्या MP के मौसम पर पड़ेगा असर? पढ़े IMD पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
21-22 फरवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। इस हफ्ते बादल छाने के साथ तेज हवा चलने के भी आसार है।
शनिवार से तापमान में होगी गिरावट, छा सकते है बादल, 24 फरवरी को सक्रिय होगा नया सिस्टम, क्या MP के मौसम पर पड़ेगा असर? पढ़े IMD पूर्वानुमान

MP Weather Update Today

MP Weather Update : शनिवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से शनिवार रात से तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।आज भोपाल में बादल छाए रह सकते हैं।अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

21 फरवरी को  भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा। 22 फरवरी को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है,उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ने लगेगा और मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का अहसास होने लगेगा।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
  • पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात मौजूद है।
  • एक द्रोणिका बांग्लादेश से तेलंगाना तक और दूसरी द्रोणिका पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर ओडिशा से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है।
  • इन मौसम प्रणालियों के कारण आ रही नमी की वजह से बादल छाए हुए है।शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और शनिवार से रात के तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।
  • 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ने लगेगा।

MP Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं छतरपुर में वर्षा हुई।
  • सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज ।
  • दिन का सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन,नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक तापमान दर्ज ।
  • नर्मदापुरम, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews