आप भारत घूमना चाहते हैं? तो उठाइये IRCTC की इस सेवा का लाभ, रहना खाना सब फ्री

रेलवे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  घूमने के शौकीन लोगों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है, IRCTC  ने आज रविवार से एक स्पेशल “भारत दर्शन”  ट्रेन शुरू की है। जो देश के महत्वपूर्ण दर्शनीय और पर्यटन स्थलों की सैर करायेगी।  10 सितम्बर को ये पैकेज ख़त्म होगा।  IRCTC  ट्विटर हैंडिल पर 30 जुलाई को पैकेज की डिटेल साझा की थी।

IRCTC की ये स्पेशल भारत दर्शन ट्रेन मदुरै से रात 12  बजे रवाना हो चुकी है।  “भारत दर्शन” स्पेशल ट्रेन हैदराबाद , अहमदाबाद, निष्कलंक महादेव सी टेम्पल, अमृतसर, जयपुर और स्टेचू ऑफ़ यूनिटी का टूर कराएगी।  IRCTC ने “भारत दर्शन” स्पेशल ट्रेन की बोर्डिंग मदुरै , डिंडीगुल, करूर, इरोड, सेलम, जोलरपट्टी, कटपड़ी, एमजीआर चेन्नई सेन्ट्रल, नेल्लोर और विजयवाड़ा रखा है।

ये भी पढ़ें – Ujjain : चूड़ीवाले के बाद अब कबाड़ीवाला, जबरन लगवाए जय श्रीराम के नारे, Digvijay Singh ने किया ट्वीट

IRCTC के इस स्पेशल टूर की अवधि 12 दिन 11 रात  है और इस पैकेज की कुल कीमत 11,340 रुपये प्रतिव्यक्ति है।  टूर की बुकिंग  IRCTC  के पर्यटन सुविधा केंद्र , जोनल कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय पर चल रही है।  इस पैकेज में यात्रियों को स्लीपर क्लास की सुविधा मिलेगी।  IRCTC धर्मशालाओं या हॉल में रात्रि रुकने की व्यवस्था कराएगा और सुबह की कॉफी चाय, नाश्ता, दोपहर का खाना, रात का खाना, पीने का पानी उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें – ड्रग्स के मामले में एक्टर अरमान कोहली गिरफ्तार, NCB ने छापेमारी में घर से बरामद की ड्रग्स

ये भी पढ़ें – Tokyo Paralympics 2020: भारत को मिला पहला Silver, Bhavina Patel ने रचा इतिहास

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews