MP: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, आज मनाया जाएगा रोजगार दिवस, युवाओं को मिलेगा लाभ

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं (Youth Employment) के लिए अच्छी खबर है। आज बुधवार 30 मार्च को शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा रोजगार दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम रीवा में 4 बजे आयोजित होगा। उद्योग आयुक्त एवं सचिव एमएसएमई  पी नरहरि ने बताया कि प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 30 मार्च को शाम 4 बजे से रीवा में होगा। एमएसएमई मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यह भी पढ़े.. लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, पेंडिंग एरियर को लेकर निर्देश जारी, अप्रैल में बढ़कर आएगी सैलरी!

दरअसल, युवाओं को स्वयं का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सीएम शिवराज की मंशा अनुरूप आज 30 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम रीवा जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा।पहले यह कार्यक्रम 29 मार्च को होने वाला था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाख 21000 लोगों को पीएम मोदी द्वारा गृह प्रवेश कराने के चलते इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया। रोजगाव दिवस के इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चेनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा एवं इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को बुधवार को मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में आएगा 2.15 लाख तक उछाल, एरियर भी मिलेगा?

आयुक्त उद्योग एवं सचिव एमएसएमई पी नरहरि ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार 30 मार्च 2022 को रीवा जिला मुख्यालय पर रोजगार दिवस में शामिल होंगे। युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर भी रोजगार दिवस मनाया जाएगा।इस दौरान सीएम जिलों के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और स्व-रोजगार योजनाओं के स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी करेंगे।सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण-पत्र दिए जाएंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग 30 मार्च को स्वीकृति वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

अबतक के ऐसे रहे कार्यक्रम

  • गत 25 फरवरी को शहडोल में हुए राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के फलस्वरूप प्रदेश के इंदौर जिले में 36 हजार, जबलपुर जिले में 23 हजार, सतना जिले में 21 हजार और ग्वालियर एवं सागर जिले में 20-20 हजार युवाओं को स्व-रोजगार का लाभ मिला है।
  • गत माह के रोजगार दिवस से लेकर इस माह में अब तक तीन सप्ताह की अवधि में 1 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
  • इसके पहले 12 जनवरी को हुए रोजगार दिवस के फलस्वरूप सवा 5 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
  • करीब दो माह की अवधि में 11 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर राशि वितरण की कार्यवाही की जा रही है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews