IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल , एक साथ 72 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

गुजरात सरकार ने बुधवार को 72 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में अहमदाबाद और सूरत समेत 17 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। आइए जानते हैं किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी...
IAS Transfer News

गुजरात सरकार ने 13 मई 2026 को प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 72 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में अहमदाबाद, सूरत, भरूच, नवसारी, मोरबी, दाहोद, जूनागढ़, वलसाड, कच्छ-भुज, अरावली, बोटाद, तापी, नर्मदा और खेड़ा जैसे कई जिलों के कलेक्टर बदले गए है।

इसके अलावा, गांधीनगर और कई शहरी विकास निकायों में भी अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। गांधीनगर में उद्योग, शहरी विकास, जनजातीय विकास, नागरिक आपूर्ति और ऊर्जा में भीबदलाव किया गया है। गुजरात इन्फॉर्मेटिक्स लिमिटेड, गुजरात आजीविका संवर्धन कंपनी लिमिटेड, गुजरात शहरी विकास प्राधिकरण और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) जैसे संस्थानों में भी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

​प्रमुख जिला कलेक्टरों की नियुक्तियां:

  • ​अहमदाबाद के कलेक्टर सुजीत कुमार को स्टेट टैक्स का विशेष आयुक्त
  • वलसाड की पूर्व कलेक्टर भव्य वर्मा को अहमदाबाद कलेक्टर
  • जूनागढ़ के पूर्व नगर आयुक्त तेजस परमार को सूरत कलेक्टर
  • डॉ. सौरभ पारधी को नागरिक आपूर्ति (Civil Supplies) विभाग में निदेशक
  • अनिल कुमार रणवासिया ​कच्छ-भुज कलेक्टर
  • योगेश चौधरी को जूनागढ़ कलेक्टर
  • स्वप्निल खरे को ​मोरबी कलेक्टर
  • नवनाथ गाभाने को भरूच कलेक्टर
  • मनीष गुरवानी को नवसारी
  • सुरभि गौतम को दाहोद
  • गंगा सिंह को नर्मदा
  • मिलिंद बापना-अरवल्ली-मोडासा
  • जितेंद्र एन वाघेला-गिर सोमनाथ
  • एम एम वोरा-बोटाद
  • प्रशांत जिलोवा को पाटन कलेक्टर बनाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

  • कच्छ-भुज के पूर्व कलेक्टर आनंद पटेल को गांधीनगर में स्कूल शिक्षा आयुक्त । पीएम-पोषण और गुजरात शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (GCERT) से संबंधित अतिरिक्त जिम्मा।
  • अजय प्रकाश को गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी से गुजरात ऊर्जा पारेषण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक
  • गौरंग मकवाना को भरूच कलेक्ट्रेट से जलवायु परिवर्तन विभाग । गुजरात पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड जैसे राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के निकायों का अतिरिक्त प्रभार ।
  • ​गांधीनगर: डी.एन. मोदी को गांधीनगर विकास आयुक्त
  • जे.एस. प्रजापति को गांधीनगर नगर निगम आयुक्त
  • मिरांत जतिन पारिख को अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  • गौरव दहिया को गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (GEDA) निदेशक
  • अजय प्रकाश को गेटको (GETCO) प्रबंध निदेशक
  • जामनगर में दीपेश केडिया को नगर निगम आयुक्त
  • जूनागढ़ में प्रभव जोशी को नगर निगम आयुक्त
  • मोरबी में संगीता रैयानी को नया नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Gujarat IAS officers transfer order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews