अमित शाह का गुजरात दौरा, 28 दिसंबर को करेंगे करोड़ों का प्रोजेक्ट लॉन्च, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अमित शाह अहमदाबाद दौरे पर हैं। 28 दिसंबर को एएमसी द्वारा निर्मित ट्रक लाइन का लोकार्पण करेंगे। युवा बिजनेस महासम्मेलन समेत कई कार्यक्रमों में शामिल भी होंगे। 
Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह दो दिसवसीय गुजरात दौरे पर हैं। 28 दिसंबर को अहमदाबाद वासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। 330 करोड़ रुपये की लागत से बने वेस्टर्न ट्रंक लाइन (ड्रेनेज पाइप लाइन) का उद्घाटन करेंगे। जिसका निर्माण AMC द्वारा किया गया है। इसके अलावा वह कई ई-लॉन्च और प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रमों का हिस्सा भी बनेंगे।

रविवार को सुबह 10:30 बजे अहमदाबाद के शेला में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन-आईएमईआई नेटकॉन 2025 कार्यक्रम में अमित शाह शामिल होंगे। सुबह 11:45 बजे सरदार पटेल रिंग रोड शेला में स्थित ट्रंक लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। इससे करीब 20 लाख लोगों को फायदा होगा।

इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

अमित शाह दोपहर 12:00 बजे द्वारा साबरमती नदी  भूमि कटाव के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वासन के लिए भूमि आवंटन के लिए सर्टिफिकेट वितरण समारोह में भी भाग लेंगे। आईकॉनिक एसजी हाईवे के पहले चरण के पायलट प्रोजेक्ट का दौरा भी करेंगे। विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा बिजनेस सम्मेलन का हिस्सा भी बनेंगे। शाम 6:00 बजे वह प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नमोत्सव’ में भी वह शामिल होंगे।

वेस्टर्न ट्रंक लाइन के बारे में जानें 

वेस्टर्न ट्रंक लाइन परियोजना शुरू होने से लाखों नागरिकों को फायदा होने वाला है। इसका उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाना है। यह पाइप लाइन वैष्णो देवी सर्कल से ओगनज, आंबली शांतिपुर और सनाथल क्षेत्र से होते हुए साबरमती नदी तक पहुंचेगी। इसकी कुल लंबाई 27.719 किलोमीटर बताई जा रही है। प्रोजेक्ट का कार्य  सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। खास बात यह है की पहली बार एशिया में माइक्रो टनलिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जमीन की सतह से लगभग 12 मीटर नीचे लगातार लंबाई से 2400 mm या 2500 mm व्यास पाइप को बिछाया गया है। इससे  सरदार पटेल रिंग रोड जैसे व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होने की उम्मीद है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews