गुजरात: अरविंद केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला, कहा, ‘2027 चुनाव में पार्टी नहीं व्यवस्था बदलनी है’

गांधीनगर में आयोजित किसान बचाओ यात्रा के समापन मीटिंग में अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया। 
Arvind Kejriwal Gujrat Visit

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुजरात दौरे पर है। उन्होंने 8 मार्च को गांधीनगर में “बदलाव लाओ, किसान बचाव यात्रा” की आखरी मीटिंग में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। कई गंभीर रूप भी लगाएं। उन्होंने मतदाताओं से कॉंग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का नकारने की अपील भी की।

उन्होंने कार्यक्रम में चुनाव 2027 में पार्टी की नहीं, बल्कि सिस्टम बदलने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, “हर 5 साल में चुनाव होते हैं। नेता घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही अपमान करते हैं। सिर्फ पैसे कमाते हैं। गुजरात के कई एमएलए के पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। चुनाव जीतने के बाद उन्हें सिर्फ बच्चे और रिश्तेदार नजर आते हैं।”

बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंको- किसानों से केजरीवाल का आग्रह 

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसान बचाव यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाखों किसानों से मुलाकात की। गुजरात के हर स्थान पर किसान दुखी पाए गए। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आगे केजरीवाल ने कहा, “पिछले 30 सालों से बीजेपी सरकार ने इन मामलों में कुछ नहीं किया। आज राज्य का बच्चा-बच्चा सरकार को भ्रष्ट बता रहा है। इनके खिलाफ आवाज उठाता है, वे झूठा केस करके उन्हें जेल में डाल देते हैं।” आगे उन्होंने किसानों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा, “हर किसान को यह कसम खानी है कि इस चुनाव किसी को भी वोट देंगे, लेकिन बीजेपी को नहीं। कमल को उखाड़ फेकेंगे।”

गुजरात में सर्फ बीजेपी नेताओं का विकास हो रहा- केजरीवाल

केजरीवाल ने भाजपा पर परिवावाद का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री को गुजरात के 2 करोड़ युवा नहीं दिखे, उन्होंने अमित शाह के बेटे जी शाह को बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दिया। फिर आईसीसी के अध्यक्ष के तौर पर भी नियुक्त किया। ये लोग अपने रिश्तेदारों और बच्चों को टिकट देते हैं। अब सिस्टम को बदलना होगा और लोगों की सरकार बनानी होगी।” आगे उन्होंने कहा, ” गुजरात में किसानों, युवाओं और आम नागरिकों का विकास नहीं हो रहा, यहां केवल भाजपा नेता का विकास होता है।” इसके अलावा बीजेपी सरकार पर उन्हें झूठे केस नें फंसाकर जेल में डालने और दिल्ली की सत्ता हथियाने का आरोप भी लगाया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews