मुख्यमंत्री को छोड़ राज्य के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफ़ा, राजनीतिक जगत में भूचाल, आगे क्या होगा, पढ़ें ख़बर

गुजरात की सियासत हमेशा देश को चौंका देती है 2021 में तो पांच साल के अंदर दो बार मुख्यमंत्री बदल दिए गए थे। 2017 में जब चुनाव हुआ था, तब विजय भाई रूपाणी को मुख्यमंत्री चुना गया था लेकिन 2021 में रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दे दी गई।
gujarat politics

बिहार में विधानसभा चुनावों की गहमागहमी के बीच गुजरात से अचानक आई एक खबर ने सियासी हलकों में भूचाल ला दिया है, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया है, मंत्रिमंडल के इस्तीफे को लेकर तमाम तरह की चर्चाएँ चल रहीं हैं लेकिन इसकी वजह कल शुक्रवार को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार बताई जा रही है।

सियासी जानकारों के मुताबिक कल शुक्रवार 17 अक्टूबर को  गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है, इसलिए इससे पहले गुजरात मंत्रिमंडल के सभी 16 मंत्रियों (8 कैबिनेट , 8 राज्यमंत्री) ने इस्तीफा दे दिया जिससे चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है, कहा जा रहा है कि इस बार पूरा मंत्रिमंडल नया होगा उधर ये भी चर्चा है कि 10 नए सदस्य शामिल किये जायेंगे, कुछ मंत्रियों को हटाया जायेगा वहीं कुछ पुराने मंत्री ही फिर शपथ लेंगे लेकिन उनका विभाग बदला जा सकता है।

मंत्रिमंडल में ज्यादा नए चेहरों की जगह मिलने की उम्मीद 

सियासी पंडितों की माने तो 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते सभी समीकरण अभी से जमाने के प्रयास किये जा रहे हैं और मंत्रिमंडल का चेहरा भी ऐसा ही होगा,  182 सदस्यीय विधानसभा वाले गुजरात में 27 मंत्री या सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल पिछले मंत्रिमंडल से बड़ा होगा यानि मंत्रियों की संख्या अधिक होगी।

रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवावा के मंत्री बनने की अटकलें 

इधर क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवावा के भी मंत्री बनने की अटकलें जोरों पर हैं वे जामनगर सीट भी भाजपा की विधायक हैं, कल 11:30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार प्रस्तावित है। बता दें भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अब वे एक बार फिर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।

पिछले चुनाव से पहले भी हुआ था मंत्रिमंडल का इस्तीफा 

गौरतलब है कि 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों के 15 महीने पहले सितम्बर 2021 में गुजरात की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी 2027 के विधानसभा चुनावों में बहुत समय शेष है और मंत्रिमंडल ने इस्तीफा से दिया हालाँकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस्तीफा नहीं दिया जिससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री वही रहने वाले हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews