Hindi News

डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गुजरात सरकार का बड़ा कदम, स्टारलिंक के साथ समझौता, LoI साइन 

Published:
 गुजरात सरकार ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ एलओआई साइन किया है। इससे राज्यभर में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी की पहुँच पढ़ेगी। यह कदम "डिजिटल भारत" मिशन के तहत उठाया गया है। 
डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गुजरात सरकार का बड़ा कदम, स्टारलिंक के साथ समझौता, LoI साइन 

गुजरात सरकार ने राज्य भर में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में एलन मस्क की कंपनी स्पेसX की सब्सिडियरी कंपनी स्टारलिंक के साथ समझौता (Gujarat Starlink LOI) किया गया है। 9 फरवरी सोमवार को गांधीनगर में एक लेटर आफ इंटेंट (LoI) साइन किया गया है। इस एलओआई का उद्देश्य कम दूरसंचार सुविधाओं वाले क्षेत्रों तक हाई स्पीड सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस को पहुंचाना है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी मिशन और रणनीति डिजिटल पहलू को भी रफ्तार मिलेगी।

इस समझौते के जरिए दूर-दराज आदिवासी इलाकों जहां टेलीकॉम नेटवर्क और कनेक्टिविटी की समस्याएं कम है, एक गवर्नेंस कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़ने की योजना है। ताकि सरकारी सेवाएं जल्द से जल्द और आसानी से पहुंचाई जा सके। आदिवासी इलाकों में भरोसेमंद डिजिटल सर्विस डिलीवरी भी सुनिश्चित की जाएगी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर स्कूलों और राज्य भर के टेली मेडिसिन सेंटर को स्मार्ट कनेक्टिविटी से जोड़कर मजबूत और तेज हेल्थ और एजुकेशन सेवाएं देने की देने की तैयारी भी राज्य सरकार कर रही है।

सरकारी एजेंसियों, सरकारी स्कूलों और डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों की कैपेसिटी बिल्डिंग की जाएगी। सभी जिला के सरकारी स्कूल, पोर्ट फैसेलिटी, वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम को भी जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने भरोसा जताया है कि इस प्रोजेक्ट को लागू करना भविष्य में राज्य की डिजिटल सेवाओं और ज्यादा बड़ा बनाने में गवर्नेंस की तरक्की होगी।

ज्वाइंग वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा

राज्य भर में मॉडर्न डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और बिना रुकावट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए एक ज्वाइंग वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा। इसके अलावा जीआईडीसी के इंडस्ट्रियल पार्क में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और हाईवे सेफ्टी सिस्टम, मैरिटाइम पोर्ट कनेक्टिविटी और राज्य के कॉस्टल पुलिस ऑपरेशन जैसे विषयों को भी इस समझौते में शामिल किया गया है।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया X पर कहा कि, “यह एलओआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके डिजिटल इंडिया मिशन से प्रेरित है। इससे गवर्नेंस, कॉमन सर्विस सेंटर, स्कूलों, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, टेली मेडिसिन सेवाओं, आपदा प्रबंधन प्रणालियों, बंदरगाहों, वन्य जीव अभ्यारण और प्रमुख सरकारी संस्थाओं को समर्थन मिलेगा।” उन्होंने आगे कहा, “इस पहल से आकांक्षी और आदिवासी जिलों में भरोसेमंद डिजिटल सेवा डिलीवरी सुनिश्चित की होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की पहुंच भी मजबूत हो सकती है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews