
गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की सरकार ने एक साथ 26 आईएएस अफसर को इधर से उधर किया गया है। 9 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2002 के आईएएस अधिकारी लोचन सेहरा को श्रम कौशल विकास और रोजगार विकास के सरकारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत विनोद रामचंद्र राव का तबादला हुआ है।
डॉ राजेंद्र कुमार, उद्योग और खान विभाग सचिव को स्थानांतरित कर परिवहन आयुक्त के पद पर भेजा गया है। कुलदीप आर्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशेष परियोजना (धोलेरा एसआईआर और मंडल बेचराजी एसआईआर) गांधीनगर को स्थानांतरित कर उद्योग और खान विभाग का नया सचिव बनाया गया है। इसी के साथ उन्हें अगले आदेश तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशेष परियोजना (धोलेरा एसआईआर और मंडल बेचराजी एसआईआर) गांधीनगर पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।
इन अफसरों को एडिशनल चार्ज भी मिला (IAS Transfer)
- धनंजय द्विवेदी हेल्थ और फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को ट्रांसफर करके पंचायत रुरल हाउसिंग और रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें ग्रामीण विकास आयुक्त और प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- संजीव कुमार, प्रिंसिपल सेक्रेटरी वन एवं पर्यावरण विभाग को प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुख्यमंत्री के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें गृह विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- डॉ विक्रम विक्रांत पांडे के पद का नाम “मुख्यमंत्री के सचिव” से बदलकर “मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव” कर दिया गया है। अगले आदेश तक उन्हें सूचना एवं प्रशासन विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
- राज्य सरकार में वापस भेजे जाने पर अजय कुमार को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। वह अगले आदेश तक गुजरात मैरीटाइम बोर्ड गांधीनगर के वाइस चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद का एडिशनल चार्ज संभालेंगे।
- अरुण कुमार एम सोलंकी, प्रबंध निदेशक गुजरात राज्य भंडारण निगम गांधीनगर को कृषि किसान कल्याण और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वह गुजरात राज्य भंडारण निगम गांधीनगर के प्रबंध निदेशक एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।
- अवंतिका सिंह औलख, मुख्यमंत्री की एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी को ट्रांसफर किया गया है। उनकी सेवाएं एनर्जी एवं पेट्रोकेमिकल्स डिपार्टमेंट को गुजरात स्टेट पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड गांधीनगर में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर अप्वॉइंट किया गया है। इसके अलावा उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक जीएसपीसी एलएनजी लिमिटेड गांधीनगर और प्रबंध निदेशक गुजरात गैस लिमिटेड गांधीनगर पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
- जेनू देवगन, सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ स्टैम्पस एंड इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन, गांधीनगर को सचिव, वित्त विभाग (व्यय) पद पर भेजा गया है। इसके अलावा वह गुजरात विकास निगम लिमिटेड वडोदरा प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
- राहुल बाबूलाल गुप्ता, सचिव, जलवायु परिवर्तन विभाग को स्थानांतरित करके सचिव, खेल युवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग पद पर भेजा गया है। वह सचिव, जलवायु परिवर्तन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
हर्षद कुमार रतीलाल पटेल, हेल्थ कमिश्नर (अर्बन) गांधीनगर का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट एंपावरमेंट डिपार्मेंट में सरकारी सचिव के पद पर भेजा गया है। रमेश चंद्र मीणा, बंदरगाह और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। गुजरात आईएएस तबादले की पूरी सूची नीचे दी गई है-

