भरी भीड़ में 20 लाख से भरा बैग छीनकर भागे लुटेरे, सीसीटीवी में कैद घटना

भरी भीड़ में 20 लाख से भरा बैग छीनकर भागे लुटेरे, सीसीटीवी में कैद घटना

गुना, विजय कुमार जोगी। जिले में अपराध सर चढ़कर बोल रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े मंडी गेट पर 20 लाख रुपए की लूट हो गई। एक युवक व्यापारी के हाथ से बैग लेकर भाग गया और ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, गल्ला मंडी के अग्रवाल फर्म का मुनीम बैंक से 20 लाख रुपए निकालकर मंडी ला रहा था। इसी दौरान मंडी गेट पर जाम लगने से खड़ा हुआ। तभी पीछे से आ रहे अपाचे गाड़ी से दो व्यक्तियों ने खड़े हुए मुनीम से 20 लाख से भरा हरे रंग का बैग छीना और नीले रंग की गाड़ी पर बैठकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और ज्ञापन देने के लिए संबंधित थाने जा पहुंचे। मामले पर कैंट थाना प्रभारी रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि रामेश्वर ट्रेडर्स फर्म के मुनीम संदीप दीक्षित से 20 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भागे हैं आरोपी, यह घटना मंडी गेट पर हुई है। पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews