ABVP के छात्र नेताओं पर धारदार हथियारों से हमला,5 घायल 3 की हालत गंभीर, AIDSO के सदस्यों से हुआ विवाद, ये है कारण

कम्युनिस्ट छात्र संगठन AIDSO का यह हमला उनकी खूनी मानसिकता को दर्शाता है। ABVP इस घटना की कड़ी निंदा करता है। साथ ही, सरकार से मांग करता है कि इस प्रकार के संगठन एवं सोच रखने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए।
ABVP Guna

ABVP student leaders attacked with sharp weapons in Guna : मध्य प्रदेश के गुना जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) के छात्र नेताओं के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि AIDSO के सदस्यों ने ABVP के छात्र नेताओं पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, इस हमले में विद्यार्थी परिषद् के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है , सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एबीवीपी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से AIDSO संगठन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां मध्यभारत प्रान्त अधिवेशन 19 से 22 दिसम्बर तक गुना में आयोजित होने वाला है। जिसकी तैयारी कार्यकर्ता कर रहे हैं, कार्यकर्ता दीवार लेखन और पोस्टर चिपका रहे हैं, ये घटना रविवार रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

पोस्टर लगाने पर लेकर हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता जब पोस्टर चिपका रहे थे और स्लोगन लिख रहे थे तभी एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओ से विवाद हो गया, ABVP कार्यकर्ताओं के आरोप लगाया कि जब वे पोस्टर लगा रहे थे तब उसे बिगाड़ने के लिए AIDSO के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपका कर उसे बिगाड़ दिया, इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा, AIDSO के कार्यकर्ताओं ABVP के कार्यकर्ताओं को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

ABVP के पांच छात्र नेता घायल, तीन की हालत गंभीर 

विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एआईडीएसओ के सदस्यों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में एबीवीपी के छात्र नेता रुद्रप्रताप सिंह जादौन, कृष्णप्रताप सिंह जादौन, दिव्यांश बक्षी, रुद बौहरे और प्रद्युम्न प्रताप सिंह पवैया से घायल हो गए। इनमें से तीन छात्रों की चोटें गंभीर बताई जा रही हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

AIDSO के पांच सदस्यों पर FIR 

हमले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई और उसने शिकायत के बाद एआईडीएसओ के पांच नामजद शुभम राव, प्रहलाद राव, राधेश्याम चन्देल, अमरीक संधू और दिनेश सेनऔर अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सशस्त्र दंगा करने, मारपीट और गाली-गलौज जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

ABVP ने मुख्यमंत्री से की ये मांग 

घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के मध्य प्रान्त के प्रंत्री मंत्री संदीप वैष्णव ने कहा,  कम्युनिस्ट छात्र संगठन AIDSO का यह हमला उनकी खूनी मानसिकता को दर्शाता है। ABVP इस घटना की कड़ी निंदा करता है। साथ ही, सरकार से मांग करता है कि इस प्रकार के संगठन एवं सोच रखने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”1030658764″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews