कांग्रेस विधायक के समर्थन में आए भाजपा सांसद, सहयोग का किया ‘वादा’

कांग्रेस विधायक के समर्थन में आए भाजपा सांसद, सहयोग का किया ‘वादा’

गुना। विजय जोगी। 

मध्य प्रदेश में भाजपा 4 नवंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। किसानों के कर्ज माफी का वादा याद दिलाने के लिए विपक्ष सरकार की घेराबंदी करने वाला है। उससे पहले कांग्रेस को अपने ही विधायकों से भी चुनौती मिल रही है। चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के आंदोलन से किसानों का कर्ज माफ होता है तो अच्छी बात है। राजगढ़ लोकसभा के भाजपा सांसद रोडमल नागर उनके इस बयान के समर्थन में आ गए। उन्होने कहा कि मैं भी ऋण माफी के मामले में समर्थन करता हूं। 

उन्होंने किसान कर्जमाफी को लेकर कहा कि, देखिए सरकार जिस तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है जो सरकार ने वादे किए थे वह सारे वादे सरकार भुला दे इसके पहले कि सरकार ने जो जो सौगातें किसानों को दे रखी थी और सारी सौगात वापस कर दी और इसलिए इंसान के हितों के लिए शान की रक्षा के लिए किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए हम धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चाचौड़ा को जिला बनाने के मामले में भी कहा कि जिला बनता है तो हम भी करेंगे पूरा सहयोग अच्छी पहल है स्वागत है।

गौरतलब है कि चाचौड़ा पहुंचे कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आज ही बयान दिया था कि, 15 अक्टूबर तक किसानों को कर्ज माफ होना चाहिए था लेकिन अभी तक नहीं हुआ है। मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहूंगा कि जल्द से जल्द किसानों का कर्ज माफ हो। अभी अभी तक 100 में से 20%  किसानों का ही कर्ज माफ हो सका है। चाचौड़ा को जिला बनाने को लेकर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कार्रवाई चल रही है। आप उसमें मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे विधिवत प्रैस का गजट में प्रकाशन होगा और उसमें दावे आपत्तियों के लिए और समय दिया जाएगा उसके बाद तो प्रक्रिया जल्दी करेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews