बमोरी से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन

बमोरी से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन

गुना, विजय कुमार जोगी। बमोरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल अग्रवाल ने बुधवार को गुना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि बमोरी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में कन्हैयालाल अग्रवाल कांग्रेस से प्रत्याशी हैं वहीं भाजपा से मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया चुनावी मैदान में हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद कन्हैयालाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कोरी घोषणाओं से और चला पट्टी गांव के भूमि पूजन से कुछ नहीं होता। श्राद्ध पक्ष में भी भूमि पूजन कराए गए और किस कंपनी द्वारा इन सड़कों का निर्माण होगा वह भी साला पट्टी कहां पर नहीं लिखा हुआ है। वहीं मंच से बीजेपी द्वारा की जा रही घोषणाओं को लेकर कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि मंचों से घोषणाएं तो की जा रही है कि बमोरी विधानसभा को सिंचाई के लिए पानी की अच्छी व्यवस्था की जाएगी और करोड़ों रुपए की योजनाएं इसके लिए लाई जाएंगी, लेकिन राघोगड़ में स्थित संजय सागर बांध नेशनल फर्टिलाइजर की निजी प्रॉपर्टी है तो इसमें से बमोरी विधानसभा के लिए पानी कैसे मिल सकता है। ये सिर्फ कोरी घोषणाएं है लेकिन जनता को काम चाहिए और मैंने मंत्री रहते हुए बीजेपी के शासन काल में कई योजनाओं को मंजूर करा कर बमोरी विधानसभा में विकास करने का प्रयास किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews