कोरोना कर्फ्यू : गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सात दुकानें सील

कोरोना कर्फ्यू : गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सात दुकानें सील

गुना, संदीप दीक्षित। कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) में ढील देते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है। लेकिन व्यापारियों द्वारा इस गाइडलाइन का पालन कर प्रशासन को सहयोग नहीं मिल रहा है। जहां जिले के चांचौड़ा में निर्धारित समय के बाद भी सामान बेचने पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सात ऑटो पार्ट्स की दुकानें सील की गई है।

यह भी पढ़ें:-Indore News : पुलिस ने 72 घंटे में गुमशुदा नाबालिक लड़की को तलाशा, लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म

कोविड गाइडलाइन के अनुसार ऑटो पाट्र्स की दुकान नहीं खोलने पर कई दुकानों पर कार्रवाई की गई। दरअसल दुकान खोलने 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद दुकानदार दुकानें खोल कर सामान बेच रहे थे। जिस पर तहसीलदार विजयपाल चौहान नायब तहसीलदार डॉ. उदय सिंह नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह व पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई द्वारा बीनागंज बाजार में अधिक आवाजाही के चलते बेवजह घूमने और कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 30 लोगों को रोको टोको अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय बीनागंज में स्थित खुली जेल में रख 22 लोगों को बॉन्ड ओवर कराया एवं 3200 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही कोरोना कर्फ्यू और निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खुली होने पर वीरेंद्र ऑटो पाट्र्स और अजंता ऑटो पाट्र्स सहित 7 दुकानें सील की गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews