गर्भवती महिला को कोरोना पॉजिटिव, डिलीवरी कराने वाले स्टाफ को अब तक नहीं किया क्वारेंटाइन

गर्भवती महिला को कोरोना पॉजिटिव, डिलीवरी कराने वाले स्टाफ को अब तक नहीं किया क्वारेंटाइन

गुना/विजय कुमार जोगी

गुना में में कोरोना पॉजिटिव महिला मिली है। महिल गर्भवती थी और बीनागंज के पास उसे लेबर पेन हुआ तथा बीनागंज अस्पताल में उसकी डिलेवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद उसे गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की सैंपलिंग की गई थी और जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब बीनागंज अस्पताल मे महिला की डिलेवरी हो जाने के बाद उसे गुना रेफर किया गया है। लेकिन वो महिला तीन दिन इस अस्पताल में रही है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी अब तक स्टाफ को क्वारेंटाइन नहीं किया गया है। इस दौरान करीब एक दर्जन अस्पताल स्टाफ तीन दिन में महिला के संपर्क में आए हैैं और रोज यहां सैंकड़ों लोग इलाज के लिये आते हैं। ऐसे में अस्पताल स्टाफ को क्वारेंटाइन न करने से कोरोना संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews